महासमुन्द

शेर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह
29-Apr-2025 5:00 PM
शेर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह

9वीं-11वीं के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल।
कल शेर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हितेंद्र शर्मा प्रधान पाठक थे। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य एस. बी.लाल ने की। परीक्षा प्रभारी रोहित मिश्रा ने परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। जिसमें ग्यारहवीं में प्रथम टाकेश 82.2, द्वितीय सेवती 76.8, तृतीय तनु 74.8, चतुर्थ मुस्कान व पंचम स्थान इंद्रकुमार ने प्राप्त किया। इसी तरह नवमी कक्षा में प्रथम ऐश्वर्या 96.5, द्वितीय भाग्य श्री 92. तृतीय स्थान खुशी 91 ने प्राप्त किया। सबसे ज्यादा उपस्थिति का पुरस्कार नवमी से कमलेश, मानसी, हुलसी, लक्ष्मी तथा ग्यारहवी से भावना तथा गितेश को प्रदान किया गया।

कक्षा 9 वी बी में प्रथम राजेश्वर, नवमी कृषि में प्रथम तरुण, ग्यारहवीं गणित संकाय में प्रथम डिगेश, जीव विज्ञान में प्रथम मनीषा व सुनैना को पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा 11वीं बैंकिंग की छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण किया गया। 

इस समारोह को सफल बनाने में शिक्षक दिलीप छत्रे, टोहन देवांगन, शोभा दीवान, दिव्या ताम्रकार,उमाशंकर पटेल, मधुमति डहरिया, दिनेश सोनी, भुवन साहू, कोमल साहू, संगीता टांडेकर,रेणुका शर्मा, सुषमा साहू, रिचा पटेल, मोनिका मोंगरे, आशा सिन्हा,नरेश विश्वकर्मा, डोमेश्वरी साहू, हेम कुमारी नेताम, पद्मा दीवान, सलिल चौधरी, समीमकौसर, अनिता दीवान, गायत्री, दीपांशु का योगदान रहा।  उक्त जानकारी शिक्षक दीपक शर्मा ने दी। 


अन्य पोस्ट