महासमुन्द

झमाझम बारिश, लगातार गिरे ओले,धान की फसल चौपट
29-Apr-2025 4:18 PM
झमाझम बारिश, लगातार गिरे ओले,धान की फसल चौपट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 29 अप्रैल।
कल दोपहर बाद लगभग तीन बजे तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के बीच लगभग दस मिनट तक जमकर बरसे ओले ने  वातावरण नम कर दिया। हवा-तूफान संग बारिश से कई खेतों में खड़े धान की फसल को जमीन पर गिरा दिया। ओले की वजह से धान के बालियों में से दाने जमीन पर आ गिरे। 

धान के ऐसे खेत जहां फसल पककर तैयार थीं, वहां ज्यादा नुकसान हु्आ है। खासकर बागबाहरा ब्लॉक के अधिकांश क्षेत्रों में ओल गिरने की खबर है।  बागबाहरा के आसपास तीन चार किलोमीटर परिधि के ग्राम बागबाहरा कला, आमगांव, घुंचापाली, नवागांव, जुनवानी कला, हरनादादर, दारगांव, बिहाझर, पतेरापाली से आगे कोमा, कोल्दा, बीके बाहरा, खल्लारी आदि क्षेत्र में नुकसान की खबर है। हालांकि कल दोपहर तीन बजे तेज हवा के साथ ओले और तेज बारिश के बाद मौसम में नमी है।  सोमवार शाम तेज अंधड़ के साथ अंचल में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ पाली, पटेवा क्षेत्र में काफी देर तक ओले गिरे। ओले गिरने से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। धान की तैयार फसल नष्ट हो गई है। वहीं अंधड़ से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और घर के टिन शेड उड़ गए। ओले गिरने से सर्वाधिक नुकसान रबी सीजन में धान की खेती कर रहे किसानों को हो रही है। पककर तैयार अथवा पकने के कगार पर पहुंच चुके धान के फसल को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से धान झड़ गए हैं। धान नुकसान होने से किसानों में चिंता व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार मौसम में बहुत अधिक उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिथौरा नगर सहित अंचल में सोमवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। जिससे गली मोहल्लों में पानी भर गया। बेमौसम बारिश होने से राहगीरों, वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। 

 

कल यहां बाजार का दिन था। जिससे बाजार में सब्जी विक्रेता व खरीददार काफी परेशान हुये। यहां तेज हवा के साथ काफी देर तक बारिश हुई। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिरे। इस वक्त मौसम में बहुत अधिक उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते 3 दिनों में मौसम में तेजी से बदलावा आया है। मौसम विभाग लालपुर के अनुसार आगामी दिनों में लू.चलने की संभावना है। 


अन्य पोस्ट