महासमुन्द

संघ के शाखा संगम में जाना त्रिवेणी संगम में जाने के बराबर-खगेंद्र तारक
29-Apr-2025 3:47 PM
 संघ के शाखा संगम में जाना त्रिवेणी संगम में जाने के बराबर-खगेंद्र तारक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त देश भर की शाखाओं में अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हंै। इस निमित्त महासमुंद नगर में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से महासमुंद नगर के अलग अलग बस्तियों मे संघ की लगने वाली शाखाओं का कल एक स्थान केशव प्रभात शाखा गुरु गोविन्द सिंग उद्यान के बाजू मैदान में शाखा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी शाखाओं के स्वयंसेवक उपस्थित हुए।  कल के शाखा संगम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के जिला संपर्क प्रमुख खगेंद्र तारक ने कहा कि आज से कुछ माह पूर्व जो व्यक्ति कुंभ मेले में त्रिवेणी स्नान नहीं कर पाए हों, वे आज संघ के शाखा संगम कार्यक्रम में आकर उसका पुण्य लाभ प्राप्त कर लिए। आज संघ एक विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है और यह विश्व का एकमात्र ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो हिन्दू समाज के सहयोग फल फूल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज संघ के पास गहराई, दिशा, गति ये तीनो प्रकार के कार्यकर्ताओं का समूह है और ये तीन कारण ही संघ को अन्य संगठनों से अलग करते हंै। उन्होंने कहा कि  संघ के जो बाल स्वयंसेवक हैं वो संघ की गहराई हंै। और जो युवा व्यवसाई कार्यकर्ता हैं वो संघ को गति प्रदान कर रहे हंै। जो संघ के प्रोढ़ स्वयंसेवक हैं वो आज संघ को दिशा प्रदान कर रहे हंै। संघ का ये जो विशाल वृक्ष है, उसकी पत्तियां संघ के असंख्य कार्यकर्ताओं के समान है। और जो इसकी शाखाएं हंै वो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विभिन्न संघठन हैं। जो इसकी विशाल जडे हैं वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हैं। 

 

 

कहा कि आज संघ समाज से पंच परिवर्तन की बात करता है और ये पंच परिवर्तन के सारे विषय कृतृत्व के है और ये पंच परिवर्तन है कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य बोध। श्री तारक ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में संघ को प्रत्येक गांव तक ले कर जाना है। उन्होंने स्व का बोध कराते हुए कहा कि आज हमें स्वाधीन हुए 78 वर्ष हो गए लेकिन अभी भी हम स्व के अधीन है। जिस दिन तंत्र भी हमारा होगा, सही मायने में हम उस दिन स्वतंत्र होंगे।  उन्होंने शाखा के दृढ़ीकरण हेतु एक आदर्श शाखा कैसी हो, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, शाखा में आचार पद्धति का पालन, अस्ट बिंदु के पालन, अभ्यास वर्ग में शाखा की भूमिका, शाखा का इतिहास व शाखा पंजी एवं उपक्रम शील शाखा इन सभी बिन्दुओं के बारे में संक्षेप में बतलाया। 

उक्त शाखा संगम कार्यक्रम में जिला संघ चालक महेश चंद्राकर, नगर संघचालक भूपेंद्र राठौड़, खंड संघचालक भगोली राम साहू तथा जिले एवं नगर के स्वयंसेवक उपस्थित थे। उक्त जानकारी नगर प्रचार प्रमुख नितेश श्रीवास्तव ने दी है।


अन्य पोस्ट