महासमुन्द

आज गौठान की क्या स्थिति हैं, कुर्मी समाज के लोगों को मनन करने की जरूरत है-भूपेश
28-Apr-2025 4:01 PM
आज गौठान की क्या स्थिति हैं, कुर्मी समाज  के लोगों को मनन करने की जरूरत है-भूपेश

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक अधिवेशन में कहा-धर्म के नाम पर राजनीति गलत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 महासमुंद, 28 अप्रैल।
महानदी किनारे चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक अधिवेशन के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे।
उन्होंने अधिवेशन में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला। लेकिन राज्य में काबिज भाजपा की सरकार अब उसे बंद करने वाली है। आज गौठान की क्या स्थिति है? आप लोग गांव के हैं, अच्छी तरह जानते हैं। इन विषयों पर कुर्मी समाज के लोगों को मनन करने की जरूरत हैं। आज देश की क्या हालत हैं यह बताने की जरूरत नहीं। धर्म के नाम पर राजनीति गलत है। 

मुख्य अतिथि भूपेश बघेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चन्द्रहास चन्द्राकर, महेन्द्र चन्द्राकर, आलोक चन्द्राकर तथा कार्यक्रम के  अध्यक्ष केशव नायकराम चन्द्राकर अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज ने समाज के प्रतिभाशाली लोगों तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर किया। इस दौरान चन्द्राकर समाज, राम-जानकी ट्रस्ट कमेटी एवं चन्द्रनाहू शिक्षण समिति के आय व्यय प्रस्तुत कर उस पर चर्चा की गई। महासमुंद। महानदी किनारे चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक अधिवेशन के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि भूपेश बघेलए पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासनए विशिष्ट अतिथि चन्द्रहास चन्द्राकरए महेन्द्र चन्द्राकरए आलोक चन्द्राकरए एवं अध्यक्षता केशव नायकराम चन्द्राकर अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

 


अन्य पोस्ट