महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। बीते सप्ताह भर से पड़ रही चिलचिलाती उमस भरी गर्मी के बीच कल शाम जिला मुख्यालय सहित आसपास ब्लाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। शाम 6 बजे के आसपास आसमान पर बादल छाए तथा तेज अंधड़ शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह भर से चिलचिलाती धूप की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने हिट वेव अलर्ट भी जारी कर रखा था। इस बीच कल शाम 6 बजे अचानक तेज हवा चली तथा बारिश होने लगी। बारिश के बाद आज तापमान में हल्की गिरावट का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे में तेज आंधी के बीच बारिश की संभावना व्यक्त की है।
इस दौरान गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। इससे वर्षा के साथ वज्रपात, अंधड़ के आसार बन रहे हैं। बताया गया कि प्रदेश में आगामी पांच दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना दिखाई दे रही है। साथ ही अधिकतम तापमान में 48 घंटे के बाद 2-3 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।