महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27अप्रैल। जिले के ग्राम सागरपाली में सडक़ किनारे नो पार्किंग जोन में खड़ी वाहन टाटा 407 से पीछे से आ रही बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक में दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की हादसे में बाइक चालक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।, वहीं दूसरा युवक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है।
मामले में पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12.30 बजे लोकेश साहू ग्राम हरदा नवागांव थाना बसना अपने साथी अनुज दास उर्फ अज्जू दास के साथ बाइक सीजी 06 जीई 3624 से सरायपाली की ओर से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में ग्राम सागरपाली के लालचंद अग्रवाल के घर के पास पहुंचा था कि वाहन टाटा 407 सीजी 11 एबी 2994 के चालक ने अपने वाहन को रोड के किनारे लापरवाही पूर्वक बिना सांकेतिक चिन्ह के नो पार्किंग जगह में खड़ी किया था।
उक्त वाहन में बाइक चालक लोकेश साहू पीछे से टकरा कर एक्सीडेंट हो गया। लोकेश के चेहरे में चोटें आई थी जिसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद लोकेश साहू को मृत घोषित कर दिया। बाइक में पीछे बैठे अनुज दास उर्फ अज्जू दास को हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोंट आई है। जांच पर दोषी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 281,125,106-1, बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।