महासमुन्द

लिया नहीं फिर भी वृद्धा पटाती रही कर्ज: बैंक ने गलती मानी
27-Apr-2025 3:50 PM
लिया नहीं फिर भी वृद्धा पटाती रही कर्ज: बैंक ने गलती मानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27अप्रैल।
बैंक ऑफ बड़ौदा की गलती की वजह से भोजन बनाने का काम करने वाली बुजूर्ग महिला के खाते से काटी गई राशि बैंक ने उसे वापस कर दी है। अब वापस बैंक ने मुद्रा लोन लेने वाली प्रेमिन बाई से वसूली शुरू की है। बैंक को जब जानकारी हुई कि कर्ज लेने वाली प्रेमिन तथा कर्ज चुकाने वाली प्रेमिन पृथक-पृथक हंै तो बैंक ने तुरंत ही इसे संज्ञान में लिया और मानवीय त्रुटी मानते हुए खेद प्रकट किया। मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा बागबाहरा की खाता धारक प्रेमिन बाई पति छबी लाल ग्राम पतेरापाली पोस्ट कोमाखान के खाते से बिना लोन लिये हर माह राशि काटी जा रही थी। बैंक मैनेजर अभय पारे ने बताया कि प्रेमीन बाई जिसका बैंक ऑफ बड़ौदा, बागबाहरा में  जमा खाता है, मानवीय त्रुटि के चलते उनकी खाता से राशि कट रही थी। जिसे सुधार कर राशि उनके खाते में जमा की जा चुकी है। 

उन्होंने बताया कि इसी नाम की दूसरी प्रेमिन बाई पति छबि लाल का खाता भी इसी बैंक में है और   उन्होंने मुद्रा लोन लिया ह,  फलस्वरूप समान नाम होने एवं पति का नाम भी समान होने से मानवीय त्रुटि के कारण आधार नम्बर गलत हो जाने के कारण मुद्रा लोन की वसूली गलती से प्रेमिन बाई पति छबी लाल ग्राम पतेरापाली से हो रहा था। जिसे सुधार कर 23 अप्रैल 2025 को खाता में पूर्व में गलती से काटी गई समस्त राशि जमा हो चुकी है। ऋण  खाता से भी यह त्रुटि सुधार किया गया है। ताकि भविष्य में किसी तरह की कटौती न हो। खाता धारक प्रेमिन बाई को हुए असुविधा के लिए शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदाए बागबहरा ने खेद व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट