महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27अप्रैल। जिला संघ महासमुंद द्वारा दलदली रोड महासमुंद श्रीराम पाठशाला के सामने संचालित प्याऊ घर में शरबत वितरण किया गया। रामकुमार साहू जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट के जन्म दिवस के अवसर पर उनके सौजन्य से राहगीरों को शीतल पेय शरबत वितरण किया गया। शरबत वितरण कार्य में श्रीराम पाठशाला के गाइड एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के स्काउट गाइड ने शरबत वितरण कर सेवा कार्य किया।
मालूम हो कि यह सार्वजनिक प्याऊ घर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में जिला संघ के पदाधिकारियों द्वारा 9 अप्रैल को प्रारंभ किया गया है, तब से निरंतर संचालित किया जा रहा है। प्रतिदिन इस रास्ते से गुजर रहे राहगीर इस प्याऊ से शीतल जल का सेवन करते हैं। इस प्याऊ घर के पास राहगीरों के आराम के लिए वृक्ष की में बैठने के लिए चबूतरा का निर्माण किया गया है। यहां पर बजरंग बली का मंदिर भी स्थापित है।
शरबत वितरण के अवसर पर रामकुमार साहू ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों को शीतल शरबत वितरण कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर समाज सेवी ताराचंद चांडक, जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे, जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चन्द्राकर, ब्लाक सचिव लता वैष्णव, पूर्व डी.टी.सी. मधु शर्मा, श्रीराम पाठशाला के उर्मिला मरकाम, यशोदा तिवारी, लक्ष्मी मानिकपुरी, गाइड डिगेश्वरी, बिंदा सांवरा, सुमित्रा सोना स्काउट राहुल ठाकुर, आदित्य पवार, इंद्रजीत देवांगन, निहाल चन्द्राकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चन्द्राकर ने किया। शरबत वितरण में आर्थिक सहयोग करने के लिए जिला संघ महासमुंद की ओर से जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे ने रामकुमार साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया।