महासमुन्द

शीघ्रता से निराकृत हुआ ऋण पुस्तिका का आवेदन, पुरी हरपाल ने जताई खुशी
26-Apr-2025 4:19 PM
शीघ्रता से निराकृत हुआ ऋण पुस्तिका का आवेदन,  पुरी हरपाल ने जताई खुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26अप्रैल।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा तत्परता से निराकरण किया जा रहा है। 
इसी क्रम में सुशासन तिहार अंतर्गत श्रीमती पुरी हरपाल पति पंकज हरपाल निवासी तेंदुलोथा खुर्द द्वारा ऋण पुस्तिका ;किसान किताबद्ध हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसे तत्काल निराकरण किया जाकर आवेदक को किसान किताब प्रदान किया गया। लंबे इंतजार के पश्चात ऋण पुस्तिका प्राप्त होते ही श्रीमती हरपाल के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ  झलक रही थी। उन्होंने समाधान मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।


अन्य पोस्ट