महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अप्रैल। स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस मनाने के लिए समग्र शिक्षा के तहत मिशन लाइफ के लिए इको क्लब के माध्यम से फ्लोरा के लिए क्यूआर कोड नामक एक शैक्षिक पहल किया जा रहा है। यह पहल डिजिटल नवाचार के साथ पर्यावरण चेतना को एकीकृत करके राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और मिशन लाडव के उद्देश्यों के रूप मिशन लाइफ के लिए इको क्लब की गतिविधियों को समग्र शिक्षा के तहत समर्थन दिया जाता है।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेड़ का क्यूआर कोड बनाकर जनरेट किया गया। साथ-साथ बच्चों को उसकी बारकोड के माध्यम से उसे पेड़ के बारे में जो कुछ भी जानकारी था उसे प्राप्त हुआ साथी उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल ने पृथ्वी के परिभ्रमण परिक्रमण के बारे में बताया साथ ही ग्लोबल वार्मिंग से बचने के बारे में बताया गया।
उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इस ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। वृक्षारोपण इत्यादि कार्य के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर चंद्रभानु पटेल, चंद्रशेखर पटेल, संदीप भोई, राजेंद्र निर्मलकर, सविता पटेल मौजूद थे।