महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26अप्रैल। महासमुंद बसना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोर लाइन में दुर्घटना के शिकार लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अधिकांश जेबरा क्रॉसिंग में दुर्घटना होती है। कई लोगों को अकाल मौत के गाल में समा जाना पड़ता है। कई लोगों के हाथ पैर फैक्चर होते हैं। साथ ही साथ अब रात में तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले ड्राइवर सडक़ किनारे रात में चलने वालों को ठोकर मार कर फरार हो जाते हैं ।
ऐसे कई मामले हो चुके हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फ ोर लाइन में भंवरपुर मोड़ के एक ढाबा के सामने हुई जिसमें किसी अज्ञात वाहन ने लगभग 60 वर्षीय एक अज्ञात महिला को ठोकर मार दी और फरार हो गया। जिससे उक्त अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त अज्ञात महिला सडक़ किनारे चलते हुए रात में कहीं जाने के लिए निकली होगी। सुबह उसका शव सडक़ किनारे पड़ा मिला। बाद में किसी ने घटना की जानकारी पुलिस 112 एंबुलेंस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस 112 एंबुलेंस एवं बसना थाना से पुलिस स्टाफ घटनास्थल पहुंची। रात में ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। रात हो जाने के कारण अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी और न ही उसके शव का पोस्टमार्टम हो पाया। कल प्रात: सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उसके फोटो प्रसारित कर अज्ञात महिला की पतासाजी करने का प्रयास किया गया। लेकिन आज सुबह समाचार लिखते तक उक्त मिली है। जानकारी के मुताबिक कल दोपहर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीर घर भेजा और पीएम के बाद उसके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में स्थित फ्रीजर में रखा गया है। फिलहाल बसना पुलिस ने उक्त घटना पर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।