महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26अप्रैल। वेटनर फेडरेशन ऑफ इंडिया के 44 वां राष्ट्रीय वेटनर एथलेटिक्स प्रतियोगिता चामुंडी विहार स्टेडियम मैसूर बेंगलुरु कर्नाटक में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले 4 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में भारत के अलग-अलग जगहों से
2500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।
राज्य वेटनर एथलेटिक्स छत्तीसगढ़ के महासचिव नबी मोहम्मद के नेतृत्व में 42 खिलाडिय़ों ने मैसूर में भाग लिया। जिसमें महासमुंद जिले से चार खिलाड़ी भाग लिए और बागबाहरा से तीन खिलाडिय़ों ने भाग लिया। महासमुंद से साधुराम ध्रुव आरक्षक ने 100 मीटर और 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि बागबाहरा के दौलत राम दीवान ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। इसी तरह दौलत ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और 10 किमी दौड़ में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किया। दौलत राम दीवान नेशनल धावक हैं। जनकराम ने लॉन्ग जंप सिल्वर मेडल 200 मीटर में ब्रोन्ज मेडल प्राप्त किया।
दौलत राम दीवान के इस उपलब्धि पर डोमार दास, मेहर कुर्रे, गजानंद दीवान, संकुल समन्वयक स्कूल स्टाफ, संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, बागबाहरा के सभी शिक्षक साथी, विकासखंड कार्यालय से अधिकारी-कर्मचारी व जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।