महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अप्रैल। महासमुंद पुलिस ने जुआ पर कार्रवाई करते हुए ग्राम नयापारा भलेसर आम का बगीचा में जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी रकम 22 हजार 500 रुपए एवं 04 नग मोबाइल कीमती 16 हजार रुपए तथा 05 नग मोटर सायकल कीमती 1 लाख,12 हजार कुल कीमती 1 लाख,50 हजार500 रुपए बरामद किया है। यह सायबर सेल एवं थाना महासमुंद की संयुक्त कार्रवाई है।
पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम नयापारा भलेसर आम बगीचा में 52 ताश खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी की और 5 व्यक्तियों पकड़ा। इनमें तामेश्वर सिन्हा भलेसर, गोविंद कुमार सिन्हा भलेसर, मोहन पटेल भलेसर, मानिकराम नायक पतोरा, ओंकेश्वर चंद्राकर खैरा शामिल हैं।
पुलिस की टीम ने जुआडियान के फड़ एवं पास से नगदी रकम 22हजार 500 रुपए, 04 नग विभिन्न कंपनी मोबाइल कीमती 16 हजार रुपए तथा 05 नग मोटर सायकल कीमती 1लाख, 12 हजार रुपए, 52 नग ताशपत्ती बरामद कर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध धारा 3-2 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्रवाई की है।