महासमुन्द

योग शिक्षक भगवान दास यादव का सम्मान
24-Apr-2025 4:31 PM
योग शिक्षक भगवान दास यादव का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 पिथौरा, 24 अप्रैल।
समीप के ग्राम गड़बेड़ा निवासी योग शिक्षक भगवान दास यादव को प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
 23 अप्रैल को खल्लारी में आयोजित 51 कुंडिया गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसमें सुबह सुबह योग प्राणायाम भी कराया गया। इस अवसर पर छ.ग. योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा और डॉ. किशोर सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जिले में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योग शिक्षक कार्य के लिए दिया गया। श्री यादव वर्तमान में ग्राम घोंच स्कूल में योग शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
 


अन्य पोस्ट