महासमुन्द
सोनाखान के ग्रामीण सरकारों से खफा
रजिन्दर खनूजा
पिथौरा, 24 अप्रैल (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)। छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह के ग्राम सोनाखान की सत्ताधीशों द्वारा की जा रही अनदेखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्राम विकास समिति सोनाखान की एक बैठक में पिछली सरकार द्वारा आदिवासियों के इष्टदेव कुररूपाट तक सीढिय़ों द्वारा पहुंच मार्ग के लिए कोई 267 लाख रुपये स्वीकृत किये गए थे, परन्तु सरकार बदलते ही कांक्रीट सीढ़ी का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहीद वीर नारायण सिंह ग्राम विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पहली बार बैठक हुई। बैठक में प्रस्ताव किए गए प्रस्ताव में शहीद वीर नारायण सिंह जी के गाँव में आवागमन की सुविधा ही नही है दर्जनों विधायक मुख्यमंत्री सांसद यहां आकर घोषणा कर चूके परन्तु किसी की भी घोषणा पर अमल नहीं हो सका।
बड़े नेताओं की सुविधा के लिए 24 घण्टे में सडक़ पुलिया होती है तैयार बैठक में बड़े नेताओं की सुख सुविधा पर तंज कसते हुए समिति की बैठक में कहा गया कि बड़े नेताओं के कुछ घण्टो के दौरे के लिए पुल पुलिया एवम सडक़े 24 घंटा में बन जाती हैं। नदी- नालाओं में पुल - पुलिया के अलावा पहाड़ों - चटनो पर भी सडक़ और पार्क भी बन जाते हैं। सरकार एक तरफ विकास कार्य की जय जय कार करवाने में कसर नही छोड़ रही है। और आम जनता की मूल सुविधा की बात करते हैं परन्तु देश की हालत खराब है कहते हुए जनताओं की आम सुविधा के लिए नजर अंदाज कर दिया जाता है । ठीक ऐसे ही हाल शहीद वीर नारायण सिंह जी के जन्म भूमि गाँव सोनाखान जिला बलौदाबाजार का है । जो आज तक विकास अर्थात मूल सुविधा से कोसों दूर है।
अर्जुन सिंह से विष्णु देव साय तक आये, परन्तु हालात जस का तस
19 दिसम्बर 1984 को सबसे पहले तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने सोनाखान वीरभूमि की सुध ली थी। अर्जुन सिंह, के बाद दिग्विजय सिंह, मोती लाल वोरा , सुन्दर लाल पटवा, अजीत जोगी, डां रमन सिंह, भूपैश बघेल एवम वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा अन्य मंत्री गण माधव राव सिधिया, कांतिलाल भूरिया, झुमक लाल भेडिया विद्याचरण शुक्ल , बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, जय सिंह अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, राम सेवक पैकरा, ननकी राम कवर ,अजय चंद्राकर राजेश मूणत, केदार कश्यप, प्रेम प्रकाश पाण्डेय पुन्नूराम मोहल्ले , लता उसेंडी, रम शीला साहू, अनीला भेंडिया, रेणुका जोगी , टीएस सिंह देव , शिव कुमार डहरिया कवासी लखमा, प्रेम साय टेकाम, उमेश पटेल एंवम केंद्रीय मंत्री, अमित शाह ,एवं फगन सिंह कुलस्ते आदि नेताओं के सोनाखान आने के बाद भी इन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह जी की जन्मभूमि सोनाखान का विकास की बातें की, परन्तु इसके बावजूद सोनाखान की वर्तमान हालत अत्यंत दयनीय है।
नेताओं पर तंज कसते हुए ग्रामीण कहते हंै कि नेता मात्र घोषणा कर समझते हैं कि विकास पूर्ण हो गया।लिहाजा अब नेता गण कहते होंगे कि सोनाखान का हमने विकास कर दिया।
सोनाखान वासियों ने एक स्वर से मांग की है कि उन्हें घोषणा नही चाहिए बल्कि उन्हें चाहिए पूर्व में कई गयी घोषणाओं पर अमल। उन्हें चाहिए (1) सतनामी समाज के धर्मगुरु बाबा घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी से सोनाखान से राजा देवरी से बया पिथौरा तक चमचमाती रोड़ (2) कसडोल से नवागांव से सोनाखान तक चमचमाती रोड (3) शहीद वीर नारायण सिंह जी के ईष्ट देव स्थान कुर्रुपाठ तक सोनाखान से काक्रेंट रोड़ (4) संण्डी ( बलार जलाशय) कुर्रुपाठ देव स्थान कांक्रेट रोड़ (5) मखूर्राह जलाशय सोनाखान का जीर्णोद्धार एवं नहर नाली निर्माण (6) शहीद वीर नारायण सिंह जी के ईष्ट देव कुर्रुपाठ देव स्थान सोनाखान को पर्यटन स्थल बना कर सौन्दर्य करण करने की मांग । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से और केंद्र सरकार से हम समस्त 18 टोला अर्थात क्षेत्र वासियों की प्रमुखत: माग है। अति शीघ्र शासकीय प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करे।
बैठक में उपस्थित हेमलता यादव पूर्व सरपंच सोनाखान, रामसाय यादव ग्राम सोनाखान अध्यक्ष, मोहनदास मानिकपुरी ग्राम उपाध्यक्ष , कैलाश चंद्र देवदास कोषाध्यक्ष लल्लू राम पैकरा संरक्षक मोहन लाल पैकरा सचिव डुलेश्वर यादव पंच, नारायण देवदास पंच , गोपाल ठाकुर पंच , बृजलाल पैकरा पंच , शिव कुमार कैवर्त्य , जीराबाई पैकरा पूर्व पंच टेसकुमारी मितानीन, तीज राम पैकरा, रामायण सिंह पैकरा वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष एवं समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति में ग्रामीणों द्वारा उक्त प्रस्ताव किया गया।
गांव की मुख्य समस्याएं
शहीद वीर नारायण सिंह जी के स्मारक के आसपास कचरे का ढेर है। कोई विभाग साफ सफाई का बीड़ा नहीं उठा रहे हैं ।
शहीद वीर नारायण सिंह जी के स्मारक और लायब्रेरी में कम से कम 2 चौकीदार - चपरासी होना चाहिए जो कि पर्यटकों को गाइड कर सके। पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों के लिए सौर्वजनिंक पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
शहीद वीर नारायण सिंह जी के और 18 टोला सोनाखान वासियों के ईष्ट देव कुर्रुपाठ पहुँच मार्ग कांक्रीट रोड़ अधुरी है। डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी इसका निर्माण अधूरा है।
पूर्व बघेल सरकार द्वारा इस कार्य के लिए 267•47 लाख रुपये स्वीकृति किया गया था। जिससे काम चालू हुआ था, परन्तु अब पुन: बन्द कर दिया गया।
: सोनाखान की एकलवता सडक़ की हालत खराब है । यह सडक़ का 2 माह से पुल टुटने से बस ट्रक बड़े वाहन का आना जाना बंद हो गया है। एकलवता सडक़ सोनाखान से राजा देवरी बया पिथौरा महासमुंद को जोडऩे वाली है, यह रोड सोनाखान से गुरु घासीदास बाबा धाम गिरौदपुरी , गिधौरी - शिवरीनारायण बिलासपुर जोडऩे वाली है, यह रोड़ सोनाखान से नवागांव, कसडोल , बलौदाबाजार जिला कार्यालय को जोडऩे वाली है।
बहरहाल, तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह द्वारा सबसे पहले सोनाखान पहुंच कर विकास की नींव रखने के बाद पहले मध्यप्रदेश अब छत्तीसगढ़ के दर्जनों बड़े एवम जिम्मेदार नेता शहीद वीरनारायण सिंह के जन्म एवं शहादत दिवस पर सोनाखान में जाकर अपनी राजनीति चमका चुके हंै। इन नेताओं ने अपने प्रत्येक दौरे में सोनाखान एवम यहां निवासरत शहीद परिवार के उत्थान के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं अवश्य करते आये है। परन्तु दुखद यह है कि अब तक यहां घोषणा के अनुरुप 90 फीसदी कार्य नही हो पाए जो कि घोषणा तक ही सीमित रह गए।
बहरहाल, अब पंचायत चुनाव के बाद गिरौदपुरी एवं सोनाखान में पर्यटकों एवम श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है लिहाजा अब ग्रामीण एक हो कर सोनाखान में घोषित विकास को अमलीजामा पह्यनने में नेताओ को आड़े हाथ लेकर मुखर होने लगे हंै।