महासमुन्द

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस, 60 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र शुरु
24-Apr-2025 2:59 PM
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस,  60 पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 अप्रैल। राज्य शासन के निर्देशानुसार महासमुंद जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आज गुरुवार 24 अपै्रल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया जाएगा। पंचायत विभाग के अनुसार  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर आज 24 अपै्रल को ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

    

   इस तरह आज से अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के तहत ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी प्रकार की डिजिटल सुविधा प्राप्त हो सकेंगी। इसके साथ ही उन्हें नगद आहरण की सहुलियत भी मिलेगी। इसके अंतर्गत 24 अपै्रल से जिले में प्रथम चरण के तहत 60 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र की शुरूआत हुई है। मुख्य कार्यक्रम ग्राम घोड़ारी में आहुत था। एक-एक डिजिटल सुविधा केन्द्रों में जिले के प्रत्येक जनपद पंचायतों से 12-12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

इस सुविधा को प्रदान करने के लिए पंचायत स्तर पर ही ग्राम पंचायत के सरपंच और सर्विस प्रदाता वीएलई के माध्यम से एमओयू किया गया है।

 इसके साथ ही राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित किया। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का 11.30 बजे से लाईव प्रसारण भी किया गया।


अन्य पोस्ट