महासमुन्द
महासमुंद,22 अप्रैल। कल पी एम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में छात्र, पालक एवं शिक्षकों की उपस्थिति में संस्था के प्राचार्य कुरील ने स्थानीय कक्षाओं की परीक्षा परिणामों की घोषणा की। जिसमें अंग्रेजी माध्यम कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 तक सभी उत्तीर्ण रहे। कक्षा 1 में प्रथम अदिति अग्रवाल 91.33, कक्षा 2 में प्रथम दृश्य जांगड़े 94, कक्षा 3 में धनंजय साहू 95.5, कक्षा 4 में प्रथम प्रवीण कुमार ध्रुव 98, कक्षा 6 अजय साहू 97.3, कक्षा 7 में प्रथम झरोखा साहू 96.6 प्रतिशत रहा।
इसी तरह कक्षा 9 का परीक्षा परिणाम 92.66 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रथम रमन ध्रुव प्रथम रहे। 11 वीं का परीक्षा परिणाम 86.6 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान मयंक चौधरी ने प्राप्त किया। उसी प्रकार हिंदी माध्यम के कक्षा नवमी का परीक्षा परिणाम 71.7 रहा। जिसमें प्रथम स्थान देवकी ने प्राप्त किया एवं कक्षा 11 कला संकाय से पायल धीवर ने 69.2 प्रतिशत से प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय से चेतन साहू ने 79.4 प्रतिशत से, वाणिज्य संकाय से तुलसी साहू ने 70.8 प्रतिशत से लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्री कुरील एवं दोनों माध्यमों के सभी शिक्षक आई एल साहू, श्री धीवर, पवन डडसेना, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, नवीन दास, सागर झा, सत्यम पांडेय, हेमलता साहू, ज्योति सिंह, कुसुम कुजूर, सविता ध्रुव, अंकिता ठाकरे, सजल चंद्राकर, तरूण सिन्हा, एल एन साहू, लोकेश साहू, डोलेश होता, मधुरिमा शर्मा, बरखा शर्मा, रेणुका साहू, वेनिका लकड़ा, भारती भार्गव, सोनाली साहू, मोनिका यादव, प्रगति साहू, लिली मजखंड, नलिनी ध्रुव एवं समस्त अभिभावक छात्र उपस्थित थे।