महासमुन्द

कलेक्टर ने की सुशासन तिहार की समीक्षा
22-Apr-2025 2:52 PM
कलेक्टर ने की सुशासन तिहार की समीक्षा

कहा-अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र स्थापित करें

महासमुंद, 22 अप्रैल। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कल जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुशासन तिहार और आवास प्लस प्लस 2.0 सर्वे की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी जनपद सीईओ से इस अभियान की प्रगति का जायजा लिया। समाधान शिविरों के आयोजन की समीक्षा की गई। जिससे आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी जा सके। सुशासन तिहार के दौरान जिले में लगभग एक लाख 80 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

कलेक्टर ने कहा कि अन्य विभागों से प्राप्त आवेदनों को मूल विभाग में स्थानांतरित करें तथा शेष सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अब केवल 9 दिन ही शेष है। इन दिनों में आवेदनों का निराकरण किया जाए। मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत आवास प्लस प्लस 2.0 सर्वे को प्राथमिकता देते हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ देने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सर्वेक्षण किया जा रहा हैए उनके साथ जनपद के अधिकारी एवं आवास मित्र भी शामिल रहें। 

 

अंतिम तिथि तक सभी पंचायतों में सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया जाए।
इसके अलावा कलेक्टर श्री लंगेह ने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे राष्ट्रीय पंचायत दिवस ;24 अप्रैल के अवसर पर जिले की चयनित ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना की तैयारी कर लेवें तथा उसमें दी जाने वाली सेवाओं का व्यापक प्रचार.प्रसार करें। कलेक्टर ने कहा कि पंचायतों में रोजगार मुहैय्या कराने के लिए और प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण में ज्यादा श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। कलेक्टर ने कहा कि श्रम आधारित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नए कार्य स्वीकृत करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक सहित कृषि, पशुपालन विभाग के अधिकारी, बैंक मैनेजर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी जनपद सीईओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।


अन्य पोस्ट