महासमुन्द

बारनवापारा में क्षेत्रीय समस्याओं पर महापंचायत
21-Apr-2025 3:17 PM
बारनवापारा में क्षेत्रीय समस्याओं पर महापंचायत

क्षेत्रीय मांग पूर्ण करें सरकार अन्यथा 32 गांव सुशासन का बहिष्कार करेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 पिथौरा , 21 अप्रैल। समीप के बार नवापारा मे कल रविवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर वानांचल से 11 ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच,जनपद सदस्य, जिला सदस्य के साथ ग्राम प्रमुख उपस्थित हुए। जिसमें बिजली, सडक़, तेंदुपत्ता संग्रहण, एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र का मुद्दा प्रमुख था। इस क्षेत्रीय बैठक में आये सभी लोगों ने इन सभी समस्याओं को जिला कलेक्टर एवं संबंधित विभाग और मंत्रियों को पत्र के माध्यम से 22 तारिख को प्रतिनिधि मंडल तैयार कर अवगत कराने का निर्णय लिया।

      मिली जानकारी के अनुसार उक्त वन ग्राम शासन के आश्वासन के बाद भी अनेक समस्याओं से जूझ रहे है।अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अभ्यारण्य के 11 वन ग्रामो के ग्रामीण एक होकर समस्या के समाधान हेतु शासन का ध्यान आकृष्ठ करवा रहे है।इसी कड़ी में बार मुख्यालय में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के समक्ष ग्रामीणों की एक महापंचायत आयोजित की गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शासन के द्वारा जो सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, और क्षेत्रीय कार्यक्रम कर शासन सभी समस्याओं का हल करने वाली है। इसके पहले शासन को समस्याओं का समाधान पहले प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

 

ग्रामीणों के अनुसार यदि  कार्यक्रम के पहले क्षेत्रीय मांग पूर्ण नहीं होती है, तो शासन द्वारा सुशासन तिहार कार्यक्रम का पुरा 11 पंचायत के 30 से 32 ग्राम इसका बहिष्कार करेंगी। यह निर्णय बारनवापारा वानांचल कि महापंचायत में लिया गया।  इस ब.ैठक में प्रमुख रुप से रामचरण यादव, बेदराम बरिहा,गोलू ठाकुर, अमर ध्वज यादव, अनिरूद्ध दीवान, पुरुषोत्तम प्रधान,माधव प्रसाद तिवारी, भुपेंद्र बारिक, सम्पत ठाकुर, संजीव कुमार, संतोष ठाकुर,अवन टंडन, कुमार जगत,हेमु दीवान, भीखम ठाकुर, लक्ष्मीनारायण, गोवर्धन ओंटी, परमेश्वर जगत,जहरू राम,कलपराम,भुवन यादव, ब्रिज कुमार, डिग्री प्रधान, उमाशंकर, प्रवीण कुमार, सुन्दर, पंचराम, खेमराज ठाकुर जी के साथ क्षेत्र के सभी मुख्या साथी  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट