महासमुन्द

सुशासन तिहार: अरमार-मोहंदी के तीन परिवारों को जॉब कार्ड, बालसी के दो युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस
21-Apr-2025 3:06 PM
सुशासन तिहार: अरमार-मोहंदी के तीन परिवारों को जॉब कार्ड, बालसी के दो युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिन पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड बागबाहरा में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत सुअरमार निवासी देव कुमारी, ग्राम पंचायत मोहंदी के सतीश कुमार निषाद एवं अशोक बाई ध्रुव द्वारा जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। प्रशासन द्वारा इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रूप से कार्रवाई की गई और सभी तीनों हितग्राहियों को शीघ्र जॉब कार्ड प्रदान किए गए।  

 

इसी प्रकार से सरायपाली विकासखंड के ग्राम बालसी के निवासी तेजकुमार रात्रे एवं ऋषिकेश रात्रे ने सुशासन तिहार के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए थे। परिवहन विभाग द्वारा इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरितकार्रवाई की गई। जिसके फलस्वरूप दोनों आवेदकों को शीघ्र ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। जॉब कार्ड एवं लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होने पर संबंधित परिवारों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सुशासन तिहार जैसे अभिनव अभियान की सराहना की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट