महासमुन्द

51 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ 23 से
21-Apr-2025 3:04 PM
51 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ 23 से

महासमुंद, 21अप्रैल। खंड स्तरीय 51 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन ग्राम खल्लारी में 23 और 24 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बागबाहरा खंड के सभी सनातनी भाई-बहनों को यज्ञ आहुति के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यज्ञ प्रात: 8 से 11.30 बजे तक यज्ञाहुति, भोजन प्रसाद भंडारा 12 से 1 बजे तक, संध्या 5 बजे स्वस्थ उपदेश गीता प्रवचन, 6 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा एवं श्रीराम जी की आरती की जाएगी। यज्ञ का आयोजन सनातन चेतना, आध्यात्मिक कल्याण, राष्ट्र कल्याण के लिए किया जा रहा हैं। यज्ञ के कई आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक लाभ अच्छी बारिश अधिक अन् उत्पादन होने के साल फसलों में रोगों से बचाव होते हैं। साथ ही में बैठने से मन में बाली जाने वाली की सैकड़ों जड़ी बूटियों के आहुति मनुष्य के शरीर को भी विभिन्न लाभ होते हैं।

 

आज काल यज्ञ चिकित्सा थैरेपी भी इसी लाभ के कारण प्रचलित हो रही हैं। यज्ञ कार्यक्रम में प्रात: योग शिक्षा, आयुर्वेद चिकित्सा का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में इंदौर से योगाचार्य विश्वामित्र पूर्व कवर्धा भीरमदेव से यज्ञाचार्य प्राकृतिक चिकित्सक एवं योग गुरु आचार्य लेखराम का आगमन होगा। कार्यक्रम का आयोजन सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट