महासमुन्द
अनुदान राशि स्वीकृत
20-Apr-2025 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 अप्रैल। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर एक मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरकंडा की मृतिका तानी ठाकुर के पिता भानुप्रताप ठाकुर के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे