महासमुन्द

महानदी की रेत पर फल व सब्जियों की खेती, मैदानी खेत की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा मुनाफा
19-Apr-2025 2:40 PM
 महानदी की रेत पर फल व सब्जियों की खेती, मैदानी खेत की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा मुनाफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अप्रैल।
महासमुंद से होकर बहने वाली महानदी के रेत में इस वक्त रेत में फलों और सब्जियों की खेती हो रही है। यहां खेती करने वाले किसान बताते मैदानी भूमि से डेढ़ गुना ज्यादा मुनाफा हुआ है। आसपास गांवों के किसान नदी के भीतर पानी के किनारे रेत में हर साल ककड़ी, खीरा, कलिंदर, खरबूजा, भाजी, कद्दू, लौकी, तरोई आदि की खेती करते हैं। नदी से बरसाती पानी उतरने के बाद रेत में कतार बनाना शुरू हो जाती है। इससे पहले ग्राम पंचायत में रेत रकबे की नीलामी होती है और किसानों को इसी आधार पर रकबे का बंटवारा किया जाता है। 

किसानों के मुताबिक रेत में मैदानी खेत की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा उपज होती है। छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कहलाने वाली महानदी रायपुर और महासमुंद बीच बहती है। इस नदी के किनारे बसे गांवों के किसान गर्मियों के दिनों में फलों और सब्जियों की खेती महानदी में करते हैं। घोड़ारी नदी मोड़ के पास 200 से 250 एकड़ रेत जमीन पर खीरा, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, कद्दू, भिंडी, बैंगन की खेती की जा रही है। कई गांवों के किसानों को नदी के रेत जमीन का आबंटन हुआ है। इनमें से एक सुमित घृतलहरे भी है। 

समित अभी 25 वर्ष उम्र का है। उनके पूर्वज पिछले दो तीन दशक से नदी में खेती कर रहे हैं। पूर्वजों की किसानी का भार अब सुमित ने उठाया है। नदी में करीब 6 एकड़ के हिस्से में सब्जी और फलों की खेती की गई है। सुमित बताते हंै कि जनवरी के महीने से खेती की तैयारी शुरू हो जाती है। गर्मियों में तरबूज, खीरा और हरी सुमित ने बताया कि 50 डिसमिल मैदानी जमीन में खीरा की खेती होती है जिसमें रोजाना 25 से 30 बोरी खीरे निकलते हैं। लेकिन रेत में 40 से 45 बोरी खीरे निकल जाते हंै और एक बोरी में 40 खीरे होते हैं। सुमित ने बताया कि उसने 6 एकड़ हिस्से में खेती की है। इसमें करीब 40 से 50 हजार रुपए की लागत आई है लेकिन मुनाफा ढाई से 3 लाख रुपए तक हो जाता है। 

 

 

उन्होंने बताया कि खीरा और खरबूजा की किलो और कैरेट में बिक्री होती है। एक कैरेट खरबूजा की कीमत 700 रुपए से 900 रुपए तक किसानों को मिल जाती है। वहीं खीरे की अभी 15 से 16 रुपए प्रति किलो के हिसाब से थोक में बिक्री हो रही है। इसी तरह तरबूज की बात करें तो तरबूज की क्विंटल में बिक्री होती है। नदी से 700 रुपए क्विंटल में तरबूज की बिक्री हो रही है।

सुमित के अनुासर बरसाती पानी सूखने के बाद ग्राम पंचायत में किसानों की बैठक होती है। इसमें खेती के लिए रेत में हिस्से का बंटवारा कर दिया जाता है। इसके बाद किसान अपने-अपने हिस्से में रेत में फसल के लिए लाइन मतलब कतार बनाते हैं। फसल की सुरक्षा के लिए नदी में सैकड़ों छोटी झोपड़ी बनाई गई है। जहां दिन रात किसान फसल की निगरानी करते हैं। इसके अलावा नदी को गांव से जोडऩे वाले हिस्से में पत्थरों की बाउंड्री बनाया गई है ताकि आवारा जानवरों से फसल को बचाया जा सके।


अन्य पोस्ट