महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19अप्रैल। संक्रमण से बचाव के लिये एक बार फि र 30 प्लस से सभी उम्र के लोगों को बेसिलस कैलमेंट गुएरिन यानी बीसीजी का टीका लगाया जायेगा। इस टीके का असर 7 साल से 10 साल के बीच रहता है। लेकिन कोरोना काल के बाद लोगों के शरीर में अनेक बदलाव हुए हैं। फलस्वरूप लोगों की संक्रमण से लडऩे की क्षमता कम हुई है। अब भी 42 फीसदी लोगों में टीबी यानी तपेदिक के इंफेक्शन हंै। यह डिसीज ना बन जाये इसलिये स्वास्थ्य विभाग यह कार्यक्रम चला रही है।
जानकारी अनुसार सर्वे करके महासमुंद जिले में पहले चरण के टीकाकरण के लिये कुल 92 हजार लोगों को चिन्हांकित किया गया। इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी है। पहले चरण के लिये व्यसन करने वाले, जिन्हें 5 साल पूर्व टीबी था, जो इंफेक्टेड लोगों के संपर्क में रहते हैं, उन्हें यह टीका लगाया जायेगा। मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टीका को लेकर माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों को पहले प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज क्षय रोग विभाग के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम श्रीवास ने बताया कि अब टीबी बाल और नाखून को छोड़ शरीर के किसी भी अंग पर अटेक कर रहा है।
मेडिकल कॉलेज में आंखों, स्पाइन, बोन, पेट, दिमाग तथा बच्चेदानी में भी टीबी इंफेक्शन के मरीज पहुंच रहे हैं। बताया गया इस बार सर्वे में पता चला 14 साल तक के बच्चों में इंफेक्शन 38 प्रतिशत ग्रोथ हुआ। फलस्वरूप सरकारें इसे लेकर एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है। इसलके लिए 22-23 तथा 24 अप्रैल को हेल्थ वर्करों का सीवाय टेस्ट किया जायेगा।