महासमुन्द
महासमुंद,19 अप्रैल। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद से प्राप्त पत्र के अनुसार सुरेन्द्र कुमार भाटिया, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला रामाडबरी, विकासखण्ड महासमुंद को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विगत 17 मार्च को सुरेन्द्र कुमार द्वारा शराब सेवन कर शाला में उपस्थित होने की सूचना मिली एवं चिकित्सकीय मुलाहिजा में शराब सेवन करने की पुष्टि पाई गई।
जिससे विद्यालय का अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ। संबंधित शिक्षक को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया। जिसका जवाब असंतोषप्रद प्राप्त हुआ। सुरेन्द्र कुमार भाटिया, कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम.3 के विपरीत है। अत: सुरेन्द्र कुमार भाटिया, सहायक शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी एमआर सावंत ने छग सिविल सेवा आचरण नियम वर्गीकरण,नियंत्रण तथा अपीलद्ध 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुंद निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।