महासमुन्द

युवा कांग्रेस के तीसरी बार अध्यक्ष बने अमन
18-Apr-2025 10:09 PM
  युवा कांग्रेस के तीसरी बार अध्यक्ष बने अमन

महासमुंद, 18 अप्रैल। महासमुंद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद  शीर्ष नेतृत्व ने फिर एक बार अमन चंद्राकर को जिले की कमान सौंपी है। घोषणा होते ही युवाओं में भरी उत्साह देखने को मिला। रायपुर से अपना नियुक्ति पत्र लेकर आते हुए अमन चंद्राकर का ग्राम खरोरा, अम्बेडकर चौक और फिर कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया। कांग्रेस भवन पहुंचते ही अमन ने समस्त कांग्रेसजनों का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने राहुल गांधी का हाथ मजबूत करते हुए देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस मुहीम को और तेज गति देने की बात कही। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का आभार मानते  हुए उन्होंनेे कहा इस विकट परिस्थितियों में भी मुझ पर भरोसा किया।

 


अन्य पोस्ट