महासमुन्द
विधायक द्वारिकाधीश शामिल हुए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 अप्रैल। रविदास समाज का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन ऐतिहासिक रूप से बागबाहरा में विगत दिनों सम्पन्न हुआ। समाज की एकता, प्रगति और युवाओं को मार्गदर्शन देने हेतु आयोजित इस महासम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास ने जो संदेश हमें दिया जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को अपनाने का वह आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। हमें उनके विचारों को व्यवहार में लाना होगा, तभी सच्चे अर्थों में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चर्मकार शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने की, जिन्होंने अपने वक्तव्य में समाज के आर्थिक और शैक्षिक विकास पर बल दिया। विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष देवेंद्र रतिया, प्र. अध्यक्ष विजय महार, तथा जिला पंचायत सदस्य लोकनाथ बारी मंचासीन रहे और सभी ने समाज की मजबूती, शिक्षा और संगठनात्मक विकास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मिथुन अमीर, अज्जू अमीर नारायण कोसरिया, नकुल मेहर खिलावन मेहर भूतेश्वर सोनवानी फगुनू अजगले, तोरण, सरपंच पद्मिनी बांधे, खीर चंद बारी, लालसिंह राउतीया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, ग्रामीण जन तथा बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।