महासमुन्द

देश की सेवा कर लौटे जवान का ग्रामीणों ने किया स्वागत
17-Apr-2025 3:16 PM
देश की सेवा कर लौटे जवान  का ग्रामीणों ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अप्रैल।
नांदगांव का एक बेटा सेना में रह कर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभा कर जब वापस अपने गांव लौटा तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीण उसे जुलूस के रूप में गांव लेकर आए। बाद में फूल बरसा कर स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह साफे बांधे गए, मालाएं पहनाई गई। 

सेना में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त आफिसर ग्रामीणों के लाड़-प्यार को देख कर भावुक हो गया और बोला कि यह सम्मान कभी नहीं भुला पाएगा। नांदगांव निवासी रूपेश्वर धीवर साल 2008 से 2025 तक सेना में रहे। हाल ही में सेना में अपनी नौकरी पूरी कर लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मंगलवार को जब वे गांव लौटे तो ग्रामीण बेहद खुश हुए। ग्रामीण अपने घरों के समाने आरती की थाली व मालाएं लिए स्वागत के लिए इंतजार करते नजर जाए। इस अवसर पर भारत माता की जय और देशभक्ती नारों से गांव गूंज उठा। 
धीवर समाज, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी, अजय जांगड़े, योगेश पटेल पप्पू, ठाकुराम धीवर,गंगा प्रसाद धीवर, पूर्व सैनिक  नारायण चंद्राकर, दीनू पटेल, तिलक धीवर,  उदय धीवर, लोचन चंद्राकर, दसरू पटेल, देवनाथ रैला, सालिक पटेल, एसकुमार पटेल सहित ग्रामीणजनों ने उनका स्वागत किया। 
 


अन्य पोस्ट