महासमुन्द
आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अप्रैल। खल्लारी मेला स्थल से ट्रेक्टर की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं। आरोपियों के कब्जे से महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर कीमती साढ़े 4 लाख रुपए बरामद हुआ है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गणेश रात्रे पिता अंजोर रात्रे ग्राम खल्लारी ने थाना खल्लारी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।
13 अप्रैल को अपने मालिक राजू दीप के ट्रैक्टर ट्राली में बिठाकर अपने पूरा परिवार को मेला घुमाने खल्लारी आया था। ट्रैक्टर को बिजली आफिस के सामने खल्लारी में खड़ा किया था। उसी समय जब पूरे परिवार ट्रेक्टर से उतर कर मेला घूमने गये। मेला घूम कर रात्रि 11.30 करीब वापस आये तो देखा कि ट्रैक्टर की ट्राली बिजली आफिस के पास खड़ी है लेकिन ट्रेक्टर का इंजन नहीं है। आसपास पता करने पर ट्रैक्टर का इंजन नहीं मिला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध धारा 303-2 बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर को सक्रिय कर ट्रैक्टर चोरी के संबंध में पतासाजी किया। पुराने ड्राईवर के बारे में भी पूछताछ की। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेक्टर के पुराने ड्राईवर जितू यादव को घटना स्थल के आस पास देखा गया है।
पुलिस की टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर जितू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने जीतू यादव उम्र 34 वर्ष साकिन कल्याणपुर बागबाहरा ने बताया कि ट्रैक्टर को अपने साथी कन्हैया ध्रुव व टिकेश्वर ठाकुर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि तीनों मिलकर मेला गये। जहां पर बिजली ऑफिस खल्लारी के पास वाहन पार्किंग के पास ट्राली सहित ट्रैक्टर में से इंजन ट्रेक्टर को चोरी कर टीकेश्वर ठाकुर के ग्राम घोघरा के घर में ब्यारा में छुपाकर रखा है।
पुलिस की टीम ने आरोपी टीकेश्वर ठाकुर उम्र 18 वर्ष साकिन भानपुर थाना बागबाहरा तथा कन्हैया ध्रुव उम्र 35 वर्ष साकिन भानपुर थाना बागबाहरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिन्द्रा कंपनी का इंजन ट्रैक्टर कीमती 4लाख,60 हजार रुपए जप्त कर सभी तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।