महासमुन्द

चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला उपाध्यक्ष पद के लिये गहमा-गहमी के बीच हुआ मतदान
17-Apr-2025 2:34 PM
चेंबर ऑफ  कॉमर्स जिला उपाध्यक्ष पद के लिये गहमा-गहमी के बीच हुआ मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अप्रैल।
चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला उपाध्यक्ष पद के लिये कल शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में गहमा-गहमी के बीच मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे चले इस मतदान के दौरान मतदान केन्द्र के बाहर व्यापारी अपने-अपने प्रत्याशियों के लिये वोटों की अपील करते रहो। मतदान के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच मतपेटी रायपुर रवाना की गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स में कुल 479 वोटर शामिल हैं। उपाध्यक्ष के एक पद के लिये एकता पैनल से प्रवीण अग्रवाल सरायपाली तथा जय व्यापार पैनल से संजय अग्रवाल प्रत्याशी थे। 

महासमुंद शहर के 175, बागबाहरा के 40, बेलसोंडा के 13, बीरकोनी के 47, बसना के 35, झलप के 6, घोड़ारी के 4, सरायपाली के 148, पिथौरा के 9, कोमाखान के 1 एवं मुढ़ेना के 1 कुल 479 मतदाता महासमुंद जिले से चैम्बर जिला मंत्री पद हेतु केवल एक ही प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार चंद्राकर का नामांकन होने से इस पद के चुनाव नहीं होगा और निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। उक्त मतदान केंद्र में दो बूथ बनाए गए थे। जिसमें कक्ष क्रमांक 1 में मतदाता क्रमांक 10570 से 10821 तक एवं कक्ष क्रमांक 2 में मतदाता क्रमांक 10822 से 11048 तक के मतदाता मतदान किए। जिला मंत्री पद हेतु केवल एक ही प्रत्याशी चंद्राकर का नामांकन होने से इस पद के चुनाव में जितेंद्र निर्विरोध बने।  

 

कल सुबह से ही जिले भर के व्यापारी सरस्वती शिशु मंदिर में जुटे हुये थे। चुनाव अधिकारी रितेश गोलछा, संजय देशमुख, महावीर कालड़ा तथा अनिल कुचेरिया ने निष्पक्षता पूर्ण चुनाव कराया। केन्द्र के बाहर मतदाताओं के लिये जलपान तथा भोजन, शीतल पेय की व्यवस्था रखी गई थी। साथ ही दोनों पैनलों द्वारा पृथक-पृथक टेंट लगाकर मतदाता पर्ची बांटी जा रही थी। शाम 5 बजे के बाद पेटी सील कर रायपुर रवाना किया गया। अब 18 अप्रैल को मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।


अन्य पोस्ट