महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अप्रैल माह ने ही हीट वेव की स्थिति बन रही है। फलस्वरूप मेडिकल कॉलेज में 7 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। जहां कमरे के तापमान को कम करने अनेक कूलर लगाए गए हैं। यहां पृथक से चिकित्सकों व नर्सेस की ड्यूटी लगाई जाएगी। हालांकि अभी लू के मरीज नहीं हैं। लेकिनए इस बार मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अस्पताल प्रशासन तैयार है।
मिली जानकारी के मुताबिक लगभग सप्ताह भर से लगातार ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 5 दिनों में ही ओपीडी 350 पार चल रही है और आगामी सप्ताह भर में इसके और अधिक बढऩे की संभावना जताई है। दिन भर गर्मी की वजह से लोग अब व्याकुल होने लगे हैं। फलस्वरूप मेडिकल कॉलेज सहित प्राइवेट अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंचने लगे हैं। ग्रामीण अंचल में स्थिति थोड़ी और गंभीर है। इस बार मई ने लोगों का जनजीवन ही अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद ही सूर्य की तेज रोशनी भीषण गर्मी का साक्ष्य दे रही है। लिहाजा इन दिनों अस्पतालों में सिर दर्द, उल्टी, चक्कर, सर्दी, खांसी तथा फीवर के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिनमें बच्चों व सीनियर सिटीजन की संख्या अधिक है। स्थिति यह है कि रोजाना अस्पताल में कतार लग रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के निजी व सरकारी सभी अस्पताल मरीज बढ़ गए हैं। मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भी सुबह से दोपहर बाद तक मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या पर्याप्त है, इसलिए मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल दिन भर झुलसाने वाली गर्मी के बाद शाम एकाएक मौसम परिवर्तन हो गया। फलस्वरूप कल शाम हवा चलने लगी और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में बारिश हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार मौसम में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अभी मार्च का आधा महीना ही बीता है और कई जगह अभी से चिलचिलाती गर्मी पडऩे लगी है। जहां 12 बजे के बाद सूर्य की तपिश पद रही तो रात में ठंडी हवा चल रही है। बीते 3 दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखा दिनों में लू चलने की संभावना है। जबकि पड़ोसी प्रदेशों में ओलावृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पूर्वी बंगाल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। लेकिन यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है।