महासमुन्द

छग बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास ने संभाला पदभार
14-Apr-2025 3:31 PM
छग बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास ने संभाला पदभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर का पदभार ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। हनुमान जयंती के दिन नया रायपुर स्थित मंडी बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम में निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने बीज निगम की मुख्य गतिविधियां, बीज निगम के गठन से लेकर निरंतर प्राप्त उपलब्धियों की विवरण सहित चैंप्स सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पारदर्शी प्रणाली के उद्बोधन के साथ पदभार ग्रहण किया।

श्री चंद्राकर ने प्रदेश के किसानों की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करते हुए किसानों के हित में कार्य करने का दृढ़ विश्वास जताया। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे सांसद रूपकुमेारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, चंद्रशेखर साहू, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, संजय श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, श्याम बैस, अमरजीत छाबड़ा, यशवंत जैन, संजय म्हस्के, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मिरी, सलीम राज, लोकेश कावडिय़ा, अशोक बजाज, रामप्रताप सिंह, पूनम चंद्राकर,डॉ विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, निगम मंडल आयोग के अध्यक्षगण, सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष भारत सिंघ सिसोदिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रदेश भर से साथी, स्थानीय पदाधिकारी, महासमुंद जिले, रायपुर जिले एवं प्रदेश भर के पार्टी परिवार के साथी, बीज निगम के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य गीत से हुई। उक्ताशय की जानकारी भाजपा नेता भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने दी।
 


अन्य पोस्ट