महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 अप्रैल। महासमुंद में ईसाई समाज ने रविवार को पाम संडे (खजूर रविवार) के मौके पर सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा सेंट पीटर्स चर्च से निकल कर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में सभी ने खजूर की डालियां लिए हुए थे। शोभायात्रा भक्ति गीतों और प्रार्थना करते हुए पुन: चर्च में समाप्त हुआ। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने भक्ति भाव से सजाई गई झांकियों के साथ प्रभु यीशु मसीह के जीवन प्रसंगों का प्रदर्शन किया।
शोभायात्रा के मार्ग को फूलों और झंडियों से सजाया गया था। शोभायात्रा सेंट पीटर्स चर्च में समाप्त हुआ। इसके बाद रेव्हरेंट प्रमेन्द्र सिंग ने प्रार्थना करते हुए पाम संडे की महत्व को वचन के माध्यम से बताया।
उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह के यरुशलम आगमन की स्मृति में मनाया जाता है। जब लोगों ने उनका स्वागत खजूर की पत्तियों से किया था। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह समर्पण, विनम्रता और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन उनके क्रूस यात्रा की शुरुआत का संकेत देता है, जो मानवता के उद्धार के लिए किया गया। शोभायात्रा में सेंट पीटर्स चर्च कमेटी सदस्य अनीता जी रावटे, जेम्स जॉन, जार्ज स्टीफन बार्लो, संजय सालोमन, सतीश फ्रांसीस, डेज़ी दास, निशा सालोमन, रजनी प्रधान, अल्पना सिंह, सुनीता बार्लो, शशांक बार्लो, राहुल दास आदि शामिल थे।