महासमुन्द

बागबाहरा सरपंच संघ अध्यक्ष बने एवन 16 मतों से डेविड नायक को हराया
13-Apr-2025 3:35 PM
बागबाहरा सरपंच संघ अध्यक्ष बने एवन  16 मतों से डेविड  नायक को हराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 अप्रैल। बागबाहरा में कल संपन्न हुए ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष चुनाव में एवन साहू त्रिकोणीय संघर्ष में अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचित हुए।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिये एवन साहू के अलावा एडीशन ठाकुर एवं डेविड नायक प्रत्याशी थे। स्थानीय टाउन हॉल में संपन्न हुए चुनाव में 111 पंचायतों में से 110 सरपंचों ने मतदान किया। त्रिकोणी संघर्ष में एवन साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोसमर्रा 16 मतों से विजयी हुए। इसमें 48 मत एवन साहू को, 32 मत डेविड नायक एवं 30 मत एडीशन ठाकुर को प्राप्त हुए। पिछले कार्यकाल में सरपंच संघ दो ग्रुप में विभाजित था। जिसमें एक ग्रुप के अध्यक्ष एवन साहू एवं दूसरे ग्रुप के अध्यक्ष एडीशन ठाकुर थे।


अन्य पोस्ट