महासमुन्द

पालिका उपाध्यक्ष ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
13-Apr-2025 3:19 PM
पालिका उपाध्यक्ष ने हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13अप्रैल। हनुमान जयंती पर बेलसोंडा स्थित नगर पालिका केउपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने फिल्टर प्लान्ट, वार्ड नं. 14 के  हनुमान मंदिर, वार्ड नं. 16 स्थित गौरा चौरा में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, नगर पालिका के पार्किंग स्थल के मंदिर एवं मोंगरा

स्थित आदिश्वर राईस  मिल स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कहा कि भगवान हनुमान के जीवन से हमें वीरता की सीख मिलती है। उनकी राम भक्ति विश्व प्रसिद्ध है। अष्ठसिद्धि नवनिधि के रूप में पूजे जाते हैं।

इनका वेग पवन के समान हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है कि निष्ठा, भक्ति, वीरता और बुद्धिमता को अपनानाना चाहिए।


अन्य पोस्ट