महासमुन्द

सेवानिवृति पर डॉ. एस डड़सेना को दी विदाई
12-Apr-2025 6:11 PM
सेवानिवृति पर डॉ. एस डड़सेना को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 12 अप्रैल। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्त्री एवं प्रसूतिरोग विशेषज्ञ डॉ. एस डड़सेना 30 मार्च को सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति के पश्चात स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ द्वारा उन्हें समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

अपनी 35 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद स्थानीय डॉ. एस डड़सेना सेवानिवृत्त हो गए। श्री डड़सेना के पिथौरा अस्पताल में पदस्थ होने के बाद महिला रोग एवं प्रसूति सुरक्षित तरीके से होने लगी थी। छोटे बड़े ऑपरेशन भी डॉ डड़सेना द्वारा किये जा रहे थे।

सेवानिवृति के बाद अब नगर के इकलौते सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त हो गया है। अब प्रसूताओं का उपचार एक मात्र वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. तारा अग्रवाल एवं वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ के जिम्मे होगा। श्री डड़सेना पिथौरा के पूर्व बिलासपुर कोरबा के वन क्षेत्र, महासमुंद एवं बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे चुके हंै।

विगत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ द्वारा डॉ. डड़सेना का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।

विदाई समारोह में सेवानिवृत पूर्व  खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे एल श्रीवास्तव, डॉ. कंवर, बीएमओ डॉ. कोसरिया, डॉ. त्रिलोक नेताम, डॉ. पीताम्बर पटेल, डॉ. विशाल सिंघल, डॉ. प्रदीप विशाल, डॉ. टी अग्रवाल, डॉ. ठाकुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट