महासमुन्द

ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत
12-Apr-2025 3:15 PM
ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत

जान बचाने तीन मजदूर ट्रॉली से  कूदे, मामूली चोटें आई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12अप्रैल। जिले के सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम लारीपुर टुकड़ा में ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि ट्रॉली में सवार 3 अन्य मजदूर जान बचाने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूद कर जान बचाने सफल हुए। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सांकरा पुलिस परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना करने में लगी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालती बाई सिदार अपने गांव लारीपुर टुकड़ा कोलिहाडीपा में घर बनाने अपने दीदी कुरचुंडी निवासी  सुशीला सिदार, कुबेर सिदार,पवित्रा सिदार के साथ लाल रंग के आयशर ट्रैक्टर में ईंट लेने लारीपुर बस्ती सुबह गए हुए थे। ईंट लोड कर वहां से अपने गांव लारीपुर टुकड़ा कोलिहाडीपा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठ कर आ रहे थे।  इसी दौरान गोठान के पास ट्रैक्टर ड्राइवर ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटा दिया।

 

जैसे ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होने लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कुबेर सिदार, पवित्रा सिदार, मालती बाई सिदार जान बचाने ट्रैक्टर-ट्रॉली से छलांग लगा कर जान बचाने में सफल हो गए। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली दबने से सुशीला सिदार पति सहस राम सिदार की मौके पर मौत हो गई।  ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर सुशीला की जान बचाने अन्य ट्रैक्टर बुला कर टोचन लगा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब घटना की जानकारी सांकरा पुलिस को फोन से दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सांकरा पुलिस घटना स्थल पहुंची। जेसीबी बुला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया।

तब तक सुशीला सिदार 55 वर्ष की मौके पर मौत हो चुकी थी।


अन्य पोस्ट