महासमुन्द
सब्जियों की भरपूर आवक, दामों में गिरावट भाजियों के दाम में उछाल
12-Apr-2025 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12अप्रैल। इन दिनों सब्जी बाजार में सब्जियों की भरपूर आवक के चलते दामों में गिरावट देखी जा रही है।
जरी (खेढ़ा), करेला, मुनगा, गोभी, बरबट्टी, खीरा, तरोई, ढेंस, कोचई कंद, टमाटर, फूल गोभी, शिमला मिर्च सभी की कीमतें बीस से पच्चीस-तीस रुपए पाव के हिसाब से बिक रही हैं। हालांकि भाजियों के दाम में थोड़ी सी उछाल है।
चेंच भाजी, करमता भाजी, प्याज भाजी, पालक भाजी और चुनचुनिया भाजी में सबसे ज्यादा भाव चुनचुनिया भाजी का है।
बाकी भाजियों के मुकाबले चुनचुनिया डबल रेट 40 रुपए पाव के हिसाब से बिक रही है। बाजार में इन दिनों कच्चे आम की कैरियां भी 20 रुपए पाव के हिसाब से बिक रही हैं। प्याज है कि अपने खूबसूरत बड़े आकार में महज चालीस रुपए किलों के भाव पर उपलब्ध है। सब्जी दुकान वाले एक प्याज दिखाया, जिसका वजन आधा किलो है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे