महासमुन्द
बच्चों ने कीर्तन समागम कर बांधा समा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 11 अप्रैल। सिख समाज के तीर्थस्थल नानक सागर में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश एवं महाराष्ट्र से श्रद्धालु पहुंचे, यहां हिमाचल के नन्हे बच्चों ने शानदार कीर्तन किया। इस अवसर पर रायपुर एवं दुर्ग की सिक्ख संगत भी गढफ़ुलझर पहुंची थी।
अकाल अकेडमी बड़ू साहब (हिमाचल प्रदेश ) के विद्यार्थी गुरु की जमीन के दर्शन एवं अध्ययन करने नानक सागर पहुंचे। नानक सागर में गुरु के ऐतिहासिक स्थानों पर जाकर उनके दर्शन किये। इसके बाद एकेडमी के बच्चों ने कीर्तन समागम कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चे एवम उनके एकेडमी के शिक्षक भी साथ थे। इसके अलावा अमृतसर से पहुचा कविश्री जत्था ने भी कीर्तन किया।
कीर्तन करने वालों में बड़ू साहब हिमाचल प्रदेश से आये सिमरनप्रीत कौर, गुरसांझ कौर,जगप्रीत कौर, हरमीत कौर,एंगल वर्मा, जसप्रीत कौर, नदारप्रीत कौर, लवप्रीत कौर,रमनजीत कौर, मनप्रीत कौर,राधिका जाटोर, सुरिंदर , अजमीत सिंह, गुरजित सिंह एवम बलजिंदर सिंह ने कीर्तन किया।
कार्यक्रम नानकसागर नवनिर्माण की नींव रखने वाले स्व. अवतार सिंह ओबेरॉय की याद में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यत: टाटीबंध गुरुद्वारा के मुख्य ग्रन्थि हरदीप सिंह, जगरांव पंजाब से सुखविंदर सिंह बिंद्रा, बाबा बुड्ढा सिंह गुरुद्वारा के प्रधान हरिकिशन सिंह, रिंकू ओबेरॉय,एवं नागपुर से सुरजीत सिंह ओबेरॉय ओडिशा पदमपुर से हरेकृष्णा, गुणामनी उपस्थित थे।