महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11अप्रैल। शहर के एक च्वाईस सेंटर में पैसे ट्रांजेक्शन कराने के नाम पर एक अज्ञात युवती के द्वारा 20 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने च्वाईस सेंटर के संचालक की शिकायत पर उक्त युवती के खिलाफ अपराध कायम किया है।
पुलिस के अनुसार प्रकाश नायक पिता भोगीराम नायक निवासी सरायपाली ने थाने में शिकायत दर्ज करया है कि वह विगत 6 वर्षों से स्वयं का च्वाईस सेंटर संचालित कर रहा है। विगत 7 अप्रैल को वह अपने च्वाईस सेंटर पर था। तभी लगभग 11.54 बजे एक अज्ञात लडक़ी उनके च्वाईस सेंटर में आयी और कहा कि उसे रुपयों की आवश्यकता है। वह फोन पे नहीं चलाती, मांग कर उसके फ ोन पे पर डलवा देगी। ऐसा कहकर उसने प्रार्थी से नगदी रकम की मांग की और फोन पे करवाने के लिए उसका मोबाइल नंबर लिया। लगभग दो घंटे बाद एक मोबाईल नंबर से भरत भूषण पटेल नामक व्यक्ति ने संचालक के मोबाइल नंबर में फोन करके कहा कि उक्त अज्ञात लडक़ी के कहने पर उनके खाते में 20 हजार रुपए ट्रांजेक्शन किया गया है। इसके बाद उक्त युवती संचालक से 20 हजार रुपए नगद ले गई। लेकिन इसके बाद रकम का ट्रांजेक्शन करने वाले उक्त अज्ञात व्यक्ति ने संचालक के खाते से उस राशि को होल्ड करवा दिया। इस प्रकार च्वाईस सेंटर के संचालक ठगी का शिकार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात युवती के खिलाफ धारा 318-4 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।