महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11अप्रैल। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कल राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने खल्लारी माता परिसर ‘भीमखोज’ में माता जी को भोग लगाने के बाद कन्या भोज के साथ महिला किसान, वृद्ध किसानों को सर्वप्रथम दोपहर 1 बजे खीर पूरी प्रसादी का भंडारा वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सत्याग्रही किसान खल्लारी मंदिर परिसर भंडारा में शामिल हुए।
सभा के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे थे। अध्यक्षता रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू ने की। विशेष अतिथि किसान मोर्चा के संस्थापक जीपी चंद्राकर, प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर, छन्नू साहू उपस्थित थे। बैठक सभा और किसान भंडारा में प्रमुख रूप से बृजबिहारी साहू, अशेक काश्यप, दशरथ सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, तोषण सिन्हा, लीलाधर पटेल, नाथूराम सिन्हा, चूड़ामणि पटेल, रामभजन नायक, दौलत ध्रुव, करण साहू, शत्रुघ्न बैरागी, अवध साहू, वेनीराम पटेल, दीनदयाल साहू, भोला साहू, बल्ला सिन्हा, सुकालु सतनामी, मोहन यादव, चमरू यादव, बल्लू यादव, तिजऊ ध्रुव, बसंत यादव, सुखराम सिन्हा आदि उपस्थित थे।