महासमुन्द
मानसगान समारोह में शामिल हुए नपाध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10अप्रैल। मोरधा में त्रिदिवसीय मानस गान समारोह का आयोजन ग्रामवासियों के तत्वावधान में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। सर्व प्रथम आयोजन स्थल पर श्री साहू का आयोजन समिति के पदाधिकारियों व युवाओं ने भव्य स्वागत किया। भगवान श्री रामचंद्र की पूजा कर नपाध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में श्री राम चरित मानस जैसे भक्तिमय आयोजनों की महती आवश्यकता है। आज युवा पीढ़ी नशे जैसे बुराई के गिरफ्त में आकर अच्छे बुरे का पहचान भूल चुके हैं। नशा एक सामाजिक बुराई हैए इससे घर परिवार तो बर्बाद होता ही है, साथ ही समाज में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे समय में भगवान श्री राम तथा रामायण के पात्रों के चरित्र से हमें सीखने की जरूरत है। आज बेटा अपने पिता को आंख दिखाता हैए भाई-भाई में संपत्ति के लिए विवाद हो रहे हैं। ठीक इसके विपरीत रामायण के पात्र महात्मा भरत से हमें भाई का कर्तव्य, त्याग, समर्पण और भाई के प्रति प्रेम की सीख मिलती है।
उन्होंने कहा कि महात्मा भरत ने भैया राम के लिए राज गद्दी त्याग कर स्वयं तपस्वियों की भांति 14 वर्ष तक जीवन व्यतीत किया। वहीं पिता की आज्ञा का पालन करना भगवान श्री राम हमें सिखाता है। उन्होंने अपने पिता महाराज दशरथ के वचन का लाज रखने 14 वर्ष का वनवास काटा। भैया लक्ष्मण भी त्याग की प्रतिमूर्ति है। श्री साहू ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में रामायण का अनुशरण करना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविन्द साहू, डॉ.परमानंद साहू, चमपेश्वरी हेमत साहू सरपंच, ईश्वर साहू, राजू साहू पूर्व पार्षद, रत्नेश साहू,कुणाल सेन, आकाश ठाकुर, आशीष सिक्का सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।