महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10अप्रैल। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र महासमुंद से प्रशिक्षित पांच प्रशिक्षणार्थियों का भारतीय सेना में चयन हुआ है। इस उपलब्धि के लिए अग्नि वीर शिवम कुमार शर्मा, डोमन सिंह, तुषार सिंह, भूपेश कुमार, मोनेश कुमार को मंगलवार को जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत सीईओ एस आलोक के द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया। कहा कि जिले के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि इन युवाओं को भारत माता की रक्षा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद महासमुंद के अध्यक्ष युवराज चंद्राकर, पूर्व सैनिक कन्हैया लाल सोनी, कनक राम निषाद, प्रदीप कुमार चंद्राकर, रविंद्र नायक, लक्ष्मी चंद, पुरुषोत्तम डड़सेना उपस्थित थे। कलेक्टर विनय लंगेह ने चयनित अग्नि वीर युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूर्व सैनिक संगठन को उनके मेहनत व लगन के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह प्रतिबद्ध रहने की बात कही। जिससे जिले का नाम रोशन हो।