महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9अप्रैल। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के साहित्यकारों ने निर्वाचन एवं पदभार ग्रहण पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू एवं उपाध्यक्ष देवीचंद राठी से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू ने कहा कि नगर के नव निर्माण और सर्वांगीण विकास हेतु साहित्यकारों एवं कलाकारों के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन आवश्यक है। क्योंकि साहित्य समाज का दर्पण है।
उपाध्यक्ष देवी चंद राठी ने कहा कि काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान एक बहु आयामी संस्था है इसने साहित्यकारों एवं कलाकारों को मंच दिया है। हम काव्यांश के साथ मिल कर एक वार्षिक कार्ययोजना का निर्माण करेंगे। जिससे नगर में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि लेने वाले साहित्यकार एवं कलाकारों को मंच एवं संबल मिल सके।
काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने काव्यांश भवन में पेयजल, प्रसाधन व प्रथम तल निर्माण हेतु टेंडर जारी करने हेतु आग्रह किया जिसे अध्यक्ष महोदय ने प्राथमिकता के आधार में करने का आश्वासन दिया।
काव्यांश के प्रतिनिधि मण्डल में उमेश भारती गोस्वामी मृदुल, राजेश शर्मा सारंग, भागवत जगत भूमिल, डी बसन्त साव साहिल, नारायण कन्नौजे, पुष्प लता भार्गव, सुनंदा, द्रोपती साहू सरसिज, अंजू सोनछत्र सुनैना, ज्योत्स्ना कन्नौजे ज्योति विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के कोषाध्यक्ष डी बसन्त साव साहिल ने दी है।