महासमुन्द
रेंजर कहते हैं-मेरी संपत्ति, चाहे सड़े या खराब हो
सभी प्रकार के लकडिय़ों की समुचित देखभाल हो रही है-डीएफओ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल। बागबाहरा वन परिक्षेत्र बागबाहरा में एनएच 353 में वन विभाग ने काष्ठागार डिपो बनवाया है। इस वक्त यह काष्ठागार बदहाली के दौर से गुजर रहा है। यहां रखी गई लकडिय़ों में दीमकों का विस्तार हो चुुका है। तकरीबन 26 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस डिपो विगत कई वर्षों से वन विभाग की लड़कियों को रखा गया था। अभी यहां बांस और बल्लियों का अवशेष मात्र है। लकडिय़ां काफ ी पुरानी हो चुकी हैं जिसमें दीमकों ने घर बना लिया है। ये लकडिय़ां देखरेख के अभाव में अनुपयोगी साबित हो रही हंै।
इन लकडिय़ों को सहेजने की ओर किसी का ध्यान नहीं हैं। यहां उपभोक्ताओं के उपयोग के लिए जलाऊ लकडिय़ों का अलग-अलग चट्टा बनाया गया है। जिसमें बांस बल्ली के अलावा नीलगिरी और अन्य प्रकार के लकडिय़ों के गोले रखे गए हैं। ऐसी लकडिय़ों का उपयोगिता और उपभोक्ताओं के मांग के आधार पर वन विभाग नीलामी करते रहता है।
इन लकडिय़ों और इनमें दीमकों के बारे में पूछने पर बागबाहरा रेंजर लोकनाथ ध्रुव ने कहा कि-यह हमारी संपत्ति है। चाहे लकड़ी सड़ जाए या खराब हो जाए। बाकी जानकारी देने के लिए उन्होंने साफ मना कर दिया।
वनविभाग के बाकी अधिकारियों ने बताया कि अलग- अलग लकडिय़ों का दाम निर्धारित किए गए हैं। दाह संस्कार के लिए लकड़ी खरीदने पर 2 हजार 600 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अन्य जलाऊ लकड़ी लेने पर प्रति चट्टा तीन हजार 60 रुपए कीमत तय की गई है। जो ईंधन के लिए उपयोग में लाई जाती है।
महासमुंद वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत ने कहा कि काष्ठागार में रखरखाव बेहतर तरीके से किया जा रहा है। चौकीदार के द्वारा इसकी निगरानी की जाती है। सभी प्रकार के लकडिय़ों की समुचित देखभाल हो रही है।