महासमुन्द
दोनों के बीच पहले से विवाद था, दो दिनों से चााकू लेकर घूम रहा था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8अप्रैल। महासमुंद में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान रविवार की रात 10वीं कक्षा के एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने पुरानी रंजिश में 12वीं के छात्र वेदांश चंद्राकर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दादाबाड़ा के पास की है। आरोपी किशोर दो दिनों से अपनी जेब में दो इंची बटन चाकू लेकर घूम रहा था। उसे पता था कि वेदांश जुलूस में जरूर दिखेगा। जैसे ही उसने दादाबाड़ा के पास वेदांश को देखा, उस पर चाकू से हमला कर दिया। तब तक रैली का सामने छोर निकल चुुका था। थाना प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि वेदांश चंद्राकर परिवार 8-10 साल से महासमुंद में रह रहा है। पहले उनका घर दुुर्ग जिले में पड़ता था। हाल मुकाम पता के अनुसार इस वक्त मृतक के पिता विजय एक पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं। मृतक के 2 और भाई हंै, जो इस वक्त स्कूल में पढ़ाई करते हैं। पात 11 बजे किसी ने बताया कि दादाबाड़ा के पास चाकूबाजी की घटना घट गई है। पुलिस के घटनास्थल पहुंचते तक घटना कारित कर आरोपी किशोर वहां से भाग निकला था। भीड़ भी लगभग खत्म हो चुकी थी। और मृतक वहीं पास के एक नाली के किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा था। जिसे दोस्तों व पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। वेदांश अपने मोहल्ले के दोस्तों के साथ श्री राम जन्म उत्सव शोभायात्रा देखने निकला था। इसी बीच दादाबाड़ा के पास वेदांश और आरोपी में कहासुनी हुई। आरोपी ने गुस्से में आकर वेदांश की छाती में चाकू घोंप दिया।
घायल वेदांश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों के बीच एक युवती से प्रेम संबंध, मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। लिहाजा आरोपी शुक्रवार से ही चाकू लेकर घूम रहा था। उसे पता था कि वेदांश शोभायात्रा देखने जरूर आएगा। मृतक के पिता विजय कुमार चंद्राकर ने बताया कि रात 11 बजे वेदांश के दोस्तों का फ ोन आया। उन्होंने बताया कि वेदांश को चाकू लगा है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक वेदांश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। बरामद चाकू महज दो इंची बटन चाकू है जो सीधे मृतक के हृदय में जा घुसी थी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।
मृतक के पिता ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि दादाबाड़ा के पीछे कोई घायल पड़ा है। जिस पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सीने में चाकू से बार किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी के पिता साग भाजी की दुकान चलाते हैं। आरोपी किशोर के परिवार तथा उसके खुद के पुलिस में कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। आरोपी किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।