महासमुन्द

पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी
08-Apr-2025 3:04 PM
पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी

महासमुंद, 8 अप्रैल। शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पंचायत सचिवों ने हड़ताल के 21वें दिन अपनी मांग को लेकर जिला स्तरीय जंगी रैली निकाली। रैली में 545 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने भाग लिया। धरना स्थल से 40 प्लस डिग्री के तापमान के बीच कल धरना देकर सचिवों ने रैली निकालते हुये नारेबाजी करते कलेक्टोरेट पहुंचा और ज्ञापन सौंपा।  सचिवों ने ज्ञापन में बताया कि पिछले 20 दिनों से वे शहर के पटवारी दफ्तर के समक्ष हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी उनकी मांगों और विचार पूछने धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। फलस्वरूप उन्होंने आंदोलन को बढाते हुये उग्र किया है। हड़ताल की वजह से पिछले 21 दिनों में पंचायतों का काम ठप पड़ा हुआ है। हालांकि प्रशासन ने ग्रामों में कारारोपण अधिकारियों को ड्यूटी के लिए आदेशित किया था। लेकिन करारोपण अधिकारियों ने प्रभार लेने से इंकार कर दिया।

 

इधर सुशासन तिहार 2025 मंगलवार से शुरू हो चुका है। प्रशासन ने इसे लेकर ग्रामों में अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। सचिवों के हड़ताल से ग्रामों में पेयजल, राशन कार्ड, निराश्रित कार्य, निर्माण कार्य सहित अनेक काम प्रभावित हो रहे हैं।


अन्य पोस्ट