महासमुन्द

जंगली सुअर का शिकार, 4 आरोपी हिरासत में
07-Apr-2025 5:44 PM
जंगली सुअर का शिकार, 4 आरोपी हिरासत में

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 7 अप्रैल।
अवैध रूप से जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में वन विभाग सरायपाली के द्वारा ग्राम पोटापारा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पंकज राजपूत वन मंडलाधिकारी महासमुंद के आदेशानुसार, अनिल भास्करन उप वन मंडलाधिकारी सरायपाली के मार्गदर्शन एवं प्रत्युष टाण्डेय परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली के निर्देशन में बीते 5 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर रात्रि 9.45 बजे सरायपाली परिक्षेत्र अंतर्गत परिसर बहेरापाली के ग्राम पोटापारा में नारद बरिहा पोटापारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद के घर में अवैध शिकार कर वन्यप्राणी मांस रखने की सूचना पर ग्रामीणों, पंचगण एवं वन अधिकारी कर्मचारियों के साथ उसके घर की तलाशी के दौरान वन्यप्राणी जंगली सुअर का 08 नग हड्डी तथा खून लगा हुआ प्लास्टिक बोरा एवं थैला मिला। जिसे वन विभाग की टीम ने जप्त किया।

 

नारद बरिहा से पूछताछ करने पर उक्त अपराध में हेमसागर साव,  तिरिथराम कोंध एवं प्रदीप कुमार सिदार सभी ग्राम पोटापारा, थाना-तहसील सरायपाली के सम्मिलित होने की बात की गई। जिस पर वन अपराध प्रकरण कमांक 20689-05 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उनके विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 16, 39-3,43-।, 1 एवं धारा 09 तथा धारा 51 के तहत् कार्रवाई की जा रही है। उक्त अभियुक्तों को समक्ष न्यायालय: प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट सरायपाली के आदेश से रिमांड में रखने हेतु जिला जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट