महासमुन्द
लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर स्वागत
06-Apr-2025 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 अप्रैल। छग लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद प्रफुल्ल विश्वकर्मा के प्रथम नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से पूर्व राजमंत्री पूनम चंद्राकर भी थे।
श्री विश्वकर्मा का स्वागत करते हुए पार्षद भाऊ राम साहू ने नगर के लौह शिल्पकारों को आगे बढ़ाने उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर हर्ष साहू, यादराम चंद्राकर व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे