महासमुन्द
धारदार चाकू लहराते युवक पकड़ाया
05-Apr-2025 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। धारदार चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पिटियाझर नाला के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ग्राम पतेरापाली रोड पिटियाझर नाले के पास आने-जाने वालों को चाकू लहराकर डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पहुंचकर पुलिस ने ग्राम मुड़मार निवासी रामसागर ध्रुव को घेराबंदी कर पकड़ा। तथा उसके कब्जे से एक धारदार चाकू को जब्त कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे